नई दिल्ली, अगस्त 10 -- राजधानी दिल्ली में सोमवार को मौसम के दो अलग-अलग रंग देखने को मिले। दोपहर तक दिल्ली के लोगों को तेज धूप और उमस का सामना करना पड़ा। लेकिन, बाद में हुई बारिश, बादल और हवा से राहत मिली। यह भी पढ़ें- मॉनसून की मेहरबानी से दिल्ली में 11 साल में सबसे ज्यादा साफ हवा, फिर लौटेगा तेज बारिश का दौर?मौसम विभाग का पूर्वानुमान मौसम विभाग का अनुमान है कि मंगलवार को दिल्ली के ज्यादातर हिस्सों में हल्की और कहीं-कहीं मध्यम बारिश भी हो सकती है। इसे देखते हुए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट भी जारी किया है। दिल्ली के ज्यादातर इलाकों में सुबह से ही तेज चमकदार सूरज निकला रहा। हालांकि, बीच-बीच में हल्के बादलों کی आवाजाही बनी रही। लेकिन, कुल मिलाकर खिली हुई तेज धूप के चलते तापमान में तेजी से वृद्धि हुई।बारिश और उसका प्रभाव बारिश के चलते दिल्ली व आ...