राजन शर्मा, अप्रैल 17 -- राष्ट्रीय राजधानी के सीआर पार्क इलाके में शुक्रवार देर शाम पैसों के लेन-देन को लेकर हुए विवाद ने हिसंक रूप ले लिया। इस दौरान तारा अपार्टमेंट में एक युवक ने पिता-पुत्र पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर उनकी हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने दोनों शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं, साथ ही बीएनएस की संबंधित धारा में केस दर्ज कर आरोपी युवक की तलाश में छापेमारी की जा रही है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि मृतक करण सूद अपने परिवार के साथ सीआर पार्क के तारा अपार्टमेंट में रहता था। वह प्रॉपर्टी के कारोबार से जुड़ा हुआ था। यह उसके पिता राकेश सूद का कारोबार था, जिसमें वह मदद करता था। पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी और पीड़ितों के बीच लंबे समय से पैसों के लेन-देन को लेकर वि...