नई दिल्ली, मार्च 14 -- राजधानी दिल्ली में शुक्रवार को बादलों की आवाजाही से लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिली। धूप कम रहने के कारण अधिकतम तापमान में एक दिन पहले की तुलना में तीन डिग्री से अधिक की गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार को भी आंशिक बादल छाए रह सकते हैं, जबकि रविवार को राजधानी के कुछ इलाकों में हल्की बूंदाबांदी की संभावना है। सफदरजंग वेधशाला में अधिकतम तापमान 32.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 3.7 डिग्री अधिक है, लेकिन गुरुवार की तुलना में 3.2 डिग्री तापमान कम रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 20.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जो सामान्य से 5.3 डिग्री ज्यादा है। हवा की गति बढ़ने से वायु गुणवत्ता में भी सुधार हुआ है। शुक्रवार को दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक 189 दर्ज किया गया। यह भी पढ़ें- गर्मी की रफ्तार रोकने आ र...