उरई, नवम्बर 10 -- उरई। दिल्ली में हुए बम धमाकों के बाद जिले में पुलिस भी हाई अलर्ट मोड पर आ गई। एहतियात और सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर फोर्स के साथ एसपी डॉ दुर्गेश कुमार ने जालौन में पैदल मार्च किया। इस दौरान उन्होंने स्थानीय पुलिस को अलर्ट रहने की हिदायत दी। पुलिस अधीक्षक डॉ दुर्गेश कुमार द्वारा शान्ति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु क्षेत्राधिकारी जालौन व कोतवाली जालौन पुलिस बल के साथ कोतवाली जालौन क्षेत्रान्तर्गत मुख्य मार्ग/सर्राफा बाजार, सार्वजनिक/भीड़भाड़ वाले स्थानों पर पैदल गस्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। उन्होंने रास्ते हमें पड़ने वाले होटल गेस्ट हाउस और ढाबों में चेकिंग कराई उसके अलावा उरई व कालपी रेलवे स्टेशन पर भी जीआरपी को चेकिंग करने का निर्देश दिया।
हिंदी हिन्दु...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.