पीटीआई, दिसम्बर 24 -- राजधानी दिल्ली में पलूशन से हाहाकार मचा हुआ है। ऐसे में सरकार हर रोज कोई न कोई उपाय करने में जुटी हुई है। ताजा अपडेट पलूशन पर लगाम लगाने वाली मशीनों की निगरानी से जुड़ा है। दिल्ली में पलूशन से निपटने के लिए 200 एंटी स्मॉग गन को तैनात किया गया है। इन्हीं मशीनों की निगरानी के लिए दिल्ली सरकार के पब्लिक वर्क्स डिपार्टमेंट (PWD) ने एक कंट्रोल रूम बनाया है, जिसकी मदद से इनकी रोजाना निगरानी की जाएगी। सरकार ने पलूशन को रोकने के लिए 200 एंटी स्मॉग गन को किराए पर लिया है, जिसे रोजाना की शिफ्ट में चलाना तय किया गया है। PWD के एक अधिकारी ने कहा, "इन मशीनों की ऑपरेशनल एफिशिएंसी बढ़ाने, लोगों की जिम्मेदारी तय करने, असल वॉटर स्प्रे ऑपरेशन को वेरिफाई करने और पानी को सही ढंग से इस्तेमाल करने के लिए, एक मॉनिटरिंग सिस्टम की ज़रूरत है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.