नई दिल्ली, जून 3 -- राजधानी दिल्ली के दो प्रमुख रेलवे स्टेशनों सहित कुछ अन्य स्टेशनों के नाम बदले जा सकते हैं। इनमें शकूरबस्ती और बिजवासन शामिल है। इन स्टेशनों पर बीते दिनों पुनर्विकास और प्लेटफॉर्म बढ़ाने का काम किया गया है। सूत्रों ने बताया कि नाम बदलने की शक्ति फिलहाल गृह मंत्रालय के पास है। रेल मंत्रालय की ओर से प्रयास किया जा रहा है कि यह शक्ति उन्हें मिल जाए ताकि वह बदलाव कर सके। बता दें कि पहले जहां शकूरबस्ती केवल तीन प्लेटफॉर्म वाला स्टेशन था तो वहीं अब यहां छह प्लेटफॉर्म हैं। नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से आने वाले दिनों में कुछ महत्वपूर्ण रेलगाड़ियों को इस स्टेशन पर स्थानांतरित करने की भी योजना है। लेकिन शकूरबस्ती रेलवे स्टेशन का नाम किसी कॉलोनी या जगह पर नहीं है। इसका नाम रानी बाग, पंजाबी बाग या कुछ और रखा जा सकता है। यह भी पढ़ें- द...