नई दिल्ली, जनवरी 7 -- दिल्ली के साथ ही एनसीआर के विभिन्न हिस्सों में गलन भरी ठंड के साथ घने कोहरे ने आम लोगों की परेशानियां बढ़ा दी हैं। मौसम विभाग ने गुरुवार को भी ठंड और मध्यम से घने कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग की मानें तो कल के बाद यानी शुक्रवार से मौसम बदल जाएगा। शुक्रवार से लेकर 13 जनवरी तक कड़ाके की ठंड और कोहरे के साथ बादलों की आवाजाही देखे जाने का पूर्वानुमान है। कल कोहरे का येलो अलर्ट मौसम विभाग ने बुधवार रात को अलग-अलग जगहों पर कोल्ड डे जैसी स्थितियां रहने और धुंध या कोहरा छाने का येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने गुरुवार को दिल्ली के साथ ही एनसीआर में कई जगहों पर सुबह के समय मध्यम कोहरा जबकि कुछ जगहों पर घना कोहरा छाने का येलो अलर्ट जारी किया है। दिल्ली में गुरुवार को न्यूनतम तापमान के 7 से 9 डिग्री सेल्सि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.