नई दिल्ली, फरवरी 21 -- दिल्ली में गर्मी बढ़ने लगी है। आलम यह कि दिल्ली में न्यूनतम तापमान 14.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच रहा है। यह सामान्य से लगभग 2 डिग्री अधिक है। मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले छह दिनों में तापमान और भी बढ़ सकता है। दिल्ली में अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान है। इस हफ्ते के अंत तक हवा की गति 20 किलोमीटर प्रति घंटा तक देखी जा सकती है जिससे पलूशन कम होने की उम्मीद है। अपडेट जारी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...