नई दिल्ली, नवम्बर 17 -- राजधानी दिल्ली समेत उत्तर भारत में सर्दियों की दस्तक हो चुकी है। पारा गिरने लगा है और सुबह-शाम की ठंड महसूस होने लगी है। IMD ने बताया, दिल्ली में सोमवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से 3.6 डिग्री कम दर्ज किया गया। आंकड़ों की माने तो बीते तीन सालों में नवंबर में सबसे कम न्यूनतम तापमान 8.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। इससे पहले साल 2022 की 29 नवंबर को सबसे कम तापमान दर्ज किया गया था, तब यह 7.3 डिग्री सेल्सियस था। स्काइमेट के उपाध्यक्ष (मौसम विज्ञान और जलवायु परिवर्तन) महेश पलावत ने बताया, दिल्ली में एक बार हल्की बारिश होगी, इसके बाद तापमान में और ज्यादा गिरावट आएगी। जब तक बारिश नहीं होगी, दिन का तापमान नहीं गिरेगा। इससे आने वाले दिनों में हल्की बारिश की संभावना है, जिसके बाद सुबह शाम की सर्दी और तेजी से बढ़ेगी। इसक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.