नई दिल्ली, मई 18 -- Delhi auto taxi fare hike: दिल्ली में पेट्रोल-डीजल के साथ-साथ सीएनजी की कीमतों में बढ़ोतरी हो गई है। अब बारी ऑटो-टैक्सी का किराया बढ़ने की है। अगर ऐसा हुआ, तो ऑफिस-कॉलेज वालों से लेकर दिल्ली दर्शन को आए टूरिस्टों और रोजमर्रा में ऑटो-टैक्सी का इस्तेमाल करने वाली जनता की जेब पर अतिरिक्त बोझ पड़ेगा। दरअसल ऑटो-टैक्सी यूनियन के लोगों ने दिल्ली सरकार से मिलकर किराया बढ़ाने की मांग की है। ये मांग सीएनजी की कीमतों में हुई बढ़ोतरी के बाद सामने आई है। जानकारी के मुताबिक, अगर सरकार ने यूनियन की मांगें स्वीकार कर लीं। तो, मानकर चलिए आपकी जेब पर 20 रुपये से लेकर 30 रुपये तक का न्यूनतम किराया बोझ बढ़ सकता है। आइए आसान शब्दों में समझते हैं, ऑटो-टैक्सी वालों की क्या मांगे हैं और आपकी जेब पर कितना बोझ पड़ सकता है। यह भी पढ़ें- 8वीं पास...