नई दिल्ली, फरवरी 19 -- दिल्ली में लालकिला के पीछे कार सवार दो कश्मीरी संदिग्धों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। इनके पास से एनआईए का जाली पहचान पत्र बरामद हुआ है। जबकि यह कार 15 साल पुरानी है, जिसे एक संदिग्ध ने खरीदने का दावा किया है। बहरहाल संदिग्धों से सख्ती से पूछताछ की जा रही है। चूंकि कुछ दिन पहले ही आसपास के इलाके में ही ब्लास्ट की घटना हुई थी, इस कारण इन संदिग्धों स्थानीय पुलिस के अलावा दिल्ली पुलिस की एंटी टेरर यूनिट स्पेशल सेल, आईबी और एनआईए की संयुक्त टीमों द्वारा पूछताछ की जा रही है। इस मामले को लेकर वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इन संदिग्धों से जुड़ी जानकारी जुटाकर जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद ही इनके बारे में जानकारी दी जाएगी। हालांकि पुलिस के अलावा अन्य दूसरी एजेंसियों की टीमें इनसे काफी सख्ती से पूछताछ ...