दिल्ली, अक्टूबर 3 -- दिल्ली के वजीराबाद में दर्दनाक हादसा सामने आया है। यहां जितिया पर्व के मौके पर यमुना नदी में डूबने से 2 महिलाओं की मौत हो गई। घटना की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि दोनों महिलाएं जितिया पर्व पर नहाने के लिए वजीराबाद के सुर घाट पर पहुंची थीं। इस दौरान नहाते-नहाते गहरे पानी में चली गईं और उसी में समा गईं। घटना की जानकारी मिलने के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। बाद में काफी खोजबीन के बाद दोनों महिलाओं के शव को नदी से बाहर निकाला गया। इस घटना की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि दोनों महिलाएं जखीरा इलाके की रहने वाली थीं। उनकी पहचान पिंकी कुमारी और काजल कुमारी के रूप में हुई है। दोनों एक साथ ही पढ़ने जाती थीं और अब दोनों साथ में नदी किनारे नहाने के दौरान डूब गईं और उनकी जान चली गई।

ह...