नई दिल्ली, अप्रैल 5 -- दिल्ली के आदर्श नगर इलाके में एक दर्दनाक सड़क हादसे में 19 साल के लड़के की मौत हो गई। डीटीसी बस ले लड़के को जोरदार टक्कर मार दी जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, शाम करीब साढ़े पांच बजे आजादपुर क्षेत्र में एक दुर्घटना के संबंध में पीसीआर कॉल प्राप्त हुई थी, जिसके तुरंत बाद आदर्श नगर थाने की एक टीम मौके पर पहुंची। घटनास्थल पर जांच करने पर पता चला कि आकाश नाम के युवक को एक डीटीसी बस ने जोरदार टक्कर मार दी थी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद आरोपी बस ड्राइवर मौके से फरार हो गया। दिल्ली पुलिस ने बताया कि क्षेत्र में लगे सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपी वाहन और चालक की पहचान करने के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस ने इस मामले में संबंधित कानूनी धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है और मामले की विस्तृ...