नई दिल्ली, मई 26 -- Delhi Bakrid Guidelines: बकरीद (ईद-उल-अजहा) से पहले दिल्ली सरकार ने राजधानी में पशुओं की खरीद-बिक्री और कुर्बानी को लेकर सख्त गाइडलाइन जारी की है। सरकार ने साफ कहा है कि इस बार सार्वजनिक जगहों पर कुर्बानी की इजाजत नहीं होगी। इसके साथ ही नियमों का पालन सही ढंग से लागू कराने के लिए सभी 13 जिलों में रैपिड रिस्पॉन्स टीम (RRT) तैनात की गई हैं।रैपिड रिस्पॉन्स टीम करेंगी चप्पे-चप्पे की निगरानी दिल्ली सरकार के पशुपालन विभाग की ओर से गठित ये टीमें बकरीद से पहले और त्योहार के दौरान अलग-अलग इलाकों में निगरानी करेंगी। मंगलवार को टीमों ने उत्तर-पश्चिम, उत्तर-पूर्व, मध्य, पश्चिम और दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के कई बाजारों और इलाकों में चेकिंग भी की। अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि नियमों के उल्लंघन की स्थिति में तुरंत कार्रवाई की जाए।...