दिल्ली में फिर 'कच्छा बनियान गैंग' की आहट? करोड़ों के घर से 1.15 करोड़ के हीरे और नकदी चोरी
नई दिल्ली, जुलाई 8 -- दक्षिण दिल्ली में एक बार फिर हाई-प्रोफाइल चोरी की वारदात ने पुलिस की चिंता बढ़ा दी है। वसंत कुंज के डी ब्लॉक स्थित एक मकान से चोर करीब 1.15 करोड़ रुपये मूल्य के हीरे के आभूषण और 50 हजार रुपये नकद चोरी कर फरार हो गए। वारदात का तरीका पहले सक्रिय रहे 'कच्छा बनियान गैंग' से मिलता-जुलता होने के कारण पुलिस सभी पहलुओं से जांच कर रही है। पुलिस के मुताबिक, 19 जून की सुबह 54 वर्षीय अमिताभ प्रसाद और उनकी पत्नी जब करीब आठ बजे उठे तो उन्होंने खुद को बेडरूम में बंद पाया। किसी तरह बाहर निकलने पर देखा कि पूरे घर का सामान बिखरा पड़ा था। अलमारियां खुली थीं और उनमें रखे हीरे के आभूषण तथा 50 हजार रुपये नकद गायब थे। साथ ही ड्राइंग रूम की खिड़की भी खुली मिली। यह भी पढ़ें- CJP protest: भूख हड़ताल के 10वें दिन सोनम वांगचुक का 7 किलो से ज्या...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.