नई दिल्ली, मार्च 22 -- राजधानी दिल्ली में खसरे का खतरा बढ़ गया है। बीते ढाई माह में ही खसरे के 37 मामले सामने आ चुके हैं, जबकि पूरे बीते साल में यह आंकड़ा 110 तक पहुंचा था। सबसे चिंतानजक बात यह है कि कई मामलों में पीड़ित नौ माह से कम उम्र के बच्चे भी हैं। इस कारण परिवार कल्याण निदेशालय सतर्क हो गया है। राजधानी में बच्चों के साथ एम्स में कई स्वास्थ्य कर्मी भी इसकी चपेट में आ चुके हैं। वहीं, बल्लीमारान में दो संदेहास्पद मौतें भी हुई हैं। इसके मद्देनजर एम्स ने स्वास्थ्यकर्मियों को एन-95 मास्क के इस्तेमाल और ऐसे मरीजों को अलग वार्ड में रखने सहित कई एहतियात बरने के निर्देश दिए हैं।सोमवार से 60 जगहों पर लगेंगे खसरे के टीके खसरा व रूबेला के खात्मे के लिए दिल्ली में 2023 में विशेष टीकाकरण किया गया था। तब से खसरे के मामले न के बराबर थे। मगर अब यह ...