नई दिल्ली, फरवरी 15 -- दिल्ली के रोहिणी सेक्टर 17 इलाके में शनिवार रात को गोगी गिरोह के बदमाश की ताबड़तोड़ गोलीबारी कर हत्या करने का मामला सामने आया है। अभी की जांच में पुलिस टिल्लू गिरोह के बदमाशों के हाथ होने की वजह से गैंगवार मान रही है। मृतक की पहचान 29 साल के साहिल के तौर पर हुई है। केएन काटजू मार्ग पुलिस मामले की जांच में जुटी है। जानकारी के अनुसार वर्ष 2021 अक्टूबर में रोहिणी सेक्टर 16 इलाके राधे नाम के शख्स की हत्या हुई थी। रोहिणी कोर्ट में गोगी की हत्या के बाद राधे ने सोशल मीडिया पर खुशी जाहिर करते हुए केक काटने का वीडियो वायरल किया था। इससे नाराज होकर साहिल ने कपिल मान, नवीन शर्मा और रोहित राणा के साथ मिलकर राधे की हत्या कर दी थी। रोहिणी पुलिस ने हत्या के छह दिन बाद ही उसे गिरफ्तार कर लिया था। वह कुछ समय पहले ही जमानत पर बाहर आय...