दिल्ली में फिनलैंड-नॉर्वे से भी कम बच्चे पैदा हो रहे, जापान की राह पर बढ़ता भारत?
नई दिल्ली, जून 9 -- क्या आपने कभी सोचा था कि एक दिन दिल्ली की जन्मदर फिनलैंड और नॉर्वे जैसे यूरोपीय देशों से भी नीचे चली जाएगी? दुनिया के सबसे अमीर लोगों में शामिल एलोन मस्क के एक पोस्ट ने भारत में इसी बहस को फिर से जिंदा कर दिया है। मस्क ने भारत की घटती जन्मदर को लेकर चिंता जताते हुए कहा कि देश की प्रजनन दर अब रिप्लेसमेंट लेवल से नीचे पहुंच चुकी है। मस्क द्वारा शेयर किए गए आंकड़ों में सबसे चौंकाने वाला आंकड़ा दिल्ली का है। मस्क ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक ग्राफ साझा किया। इसमें भारत और अन्य देशों की टोटल फर्टिलिटी रेट (TFR) दिखाई गई है। इस ग्राफ के अनुसार भारत की औसत प्रजनन दर 1.9 है, जबकि दिल्ली में यह करीब 1.2 से 1.3 के बीच है। यह आंकड़ा फिनलैंड और नॉर्वे जैसे विकसित देशों से भी कम है। यानी दिल्ली की महिलाएं औसतन उतने भी बच्चे पै...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.