नई दिल्ली, फरवरी 16 -- Delhi Mausam: दिल्ली में फरवरी का पहला पखवाड़ा (1-15) सामान्य से अधिक गर्म रहा जहां औसत अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 1.9 डिग्री ज्यादा है। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से दिल्ली के साथ ही एनसीआर में हल्की बारिश या बूंदाबांदी की संभावना है लेकिन इससे गर्मी में विशेष कमी नहीं आएगी। हिमालयी क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी के बावजूद दिल्ली-एनसीआर के गर्म रहने का अनुमान है। फरवरी के अंत तक गर्मी की दस्तक महसूस किए जाने का अनुमान है। दिल्ली में रविवार को अधिकतम तापमान 28.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो साल के इस समय के लिए सामान्य से चार डिग्री अधिक है। सोमवार को अधिकतम तापमान के 30 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान है। मौसम विभाग के आंकड़ों पर नजर डालें तो पाते हैं कि दिल्ली के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.