अलीगढ़, फरवरी 26 -- अलीगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। शहर कोतवाली क्षेत्र के तुर्कमानगेट में आग से झुलसी प्रेमिका की हालत गंभीर बनी हुई है। उसे दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया है। वहीं बच्चों को रिश्तेदार ले गए। घर पर ताला लगा हुआ है। पुलिस की अब तक की जांच में ऑनर किलिंग जैसी कोई बात सामने नहीं आई। प्रेमी की मां की ओर से दी गई तहरीर पर पुलिस जांच कर रही है। बता दें कि हड़्डी गोदाम निवासी फरमान (26) पुत्र दिलशाद तुर्कमान गेट निवासी वसीम के हार्डवेयर कारखाने में नौकरी करता था। इसी बीच उसकी मुलाकात वसीम की पत्नी नाजरीन से हो गई। दोनों की नजदीकियां बढ़ी तो प्रेम संबंध हो गए थे। इस पर वसीम ने फरमान को दो साल पहले नौकरी से निकाल दिया था। इसके बाद भी दोनों का मिलना-झुलना चलता रहा। सोमवार की शाम वसीम मस्जिद में नमाज पढ़ने गया था। न...