नई दिल्ली, अक्टूबर 17 -- राजधानी में जल एवं वायु प्रदूषण फैलाने वाली औद्योगिक इकाइयों का पता लगाने के लिए दिल्ली नगर निगम (MCD) ने शनिवार को शाहदरा उत्तरी जोन में विशेष निरीक्षण अभियान चलाया। इस दौरान आठ फैक्ट्रियां प्रदूषण फैलाने की गतिविधियों में शामिल पाई गईं। जिसके बाद इन फैक्ट्रियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए MCD प्रशासन ने ना केवल इन फैक्ट्रियों को सील कर दिया बल्कि उनके बिजली कनेक्शन भी काट दिए। यह कार्रवाई दिल्ली नगर निगम, BSES और दिल्ली पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा की गई। निगम प्रशासन के अनुसार अभियान के तहत वार्ड संख्या 247 के सादतपुर और वार्ड संख्या 248 के करावल नगर में संचालित औद्योगिक इकाइयों का निरीक्षण किया गया। जांच के दौरान 5 जींस डाइंग फैक्ट्रियां और तीन प्लास्टिक दाना निर्माण इकाइयां चिह्नित की गईं। संबंधित इकाइयों ...