नई दिल्ली, अप्रैल 6 -- नई दिल्ली। राजधानी में प्रदूषण की रोकथाम के लिए 22 तकनीकों का परीक्षण किया जाएगा। दिल्ली के पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने सोमवार को इस संबंध में तमाम विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक की। सिरसा ने कहा कि इन परीक्षणों का डाटा मई के अंत तक तैयार हो जाएगा और जुलाई में इससे संबंधी सिफारिशें सरकार को सौंप दी जाएंगी। सिरसा ने बताया कि दिल्ली सरकार ने प्रदूषण की रोकथाम के लिए नई तकनीकों और समाधानों को आगे बढ़ाने के लिए इनोवेशन चैलेंज का आयोजन किया था। इसके जरिए कम लागत और बड़े स्तर पर ऐसे उपायों को ढूंढने का प्रयास किया जा रहा है जो पीएम 2.5 और पीएम 10 जैसे प्रदूषकों को कम कर सकें। इस चैलेंज में 284 प्रविष्टियां आई थीं। जिनमें से 48 का चुनाव दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति द्वारा किया गया था। बाद में इनमें से 22 इनोव...