दिल्ली में पॉश इलाके की महिला से मांगी गई 200 करोड़ की रंगदारी, गैंगस्टर गोल्डी बराड़ का नाम लेकर धमकाया
नई दिल्ली, सितम्बर 15 -- दिल्ली के पॉश इलाके सिविल लाइंस में रहने वाली एक 50 वर्षीय महिला को कथित तौर पर गैंगस्टर गोल्डी बराड़ के नाम से एक विदेशी नंबर से धमकी भरी वॉट्सऐप कॉल आईं। कॉल करने वाले ने महिला और उनके पति को जान से मारने की धमकी देते हुए 200 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी है। दिल्ली में अब तक सामने आई रंगदारी मांगने की घटनाओं में यह सबसे बड़ी रकम है। यह भी पढ़ें- प्रयागराज से आई, वॉशरूम में भूली हीरे की अंगूठी; फिर शुरू हुआ पुलिस का एक्शन दिल्ली पुलिस सूत्रों ने बताया कि महिला की सिविल लाइंस में पुश्तैनी प्रॉपर्टी है। 7 सितंबर को रात करीब 10:44 बजे उन्हें एक विदेशी नंबर से वॉट्सऐप कॉल आया। कॉलर ने कथित तौर पर अपना नाम गोल्डी बराड़ बताते हुए यह दावा किया कि उसके पास महिला के परिवार के बारे में पूरी जानकारी है। इसके साथ ही कॉलर ने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.