नई दिल्ली, अप्रैल 7 -- नई दिल्ली। राजधानी में जल्द ही संपत्ति का पंजीकरण पूरी तरह पेपरलेस होने जा रहा है। यह पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन होगी और रजिस्ट्री सीधे आवेदक के डीजी लॉकर में चली जाएगी। इसके लिए आवेदन करने से लेकर प्रॉपर्टी के मालिकाना हक तक की जांच ऑनलाइन होगी ताकि कोई विवाद न हो। आवेदकों को सब रजिस्ट्रार के पास केवल फोटो खींचवाने एवं बायोमेट्रिक के लिए जाना होगा। रजिस्ट्री होने के बाद सब रजिस्ट्रार भी दस्तावेज नहीं रोक सकेंगे। इस ऑनलाइन प्रक्रिया से भ्रष्टाचार पर पूरी तरह लगाम लगने की संभावना है।राजधानी में संपत्ति के पंजीकरण में कई बार भ्रष्टाचार की शिकायतें सरकार को मिलती हैं। बीते दिनों दक्षिण-पश्चिम जिला के एक सब रजिस्ट्रार को शिकायत मिलने पर मुख्यमंत्री द्वारा पद से हटाया भी गया था। सब-रजिस्ट्रार कार्यालयों को भ्रष्टाचार मुक्त कर...