अल्मोड़ा, मार्च 25 -- कांग्रेस के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता अतुल जोशी सहित तमाम कार्यकर्ताओं ने लंबे समय से बीमार चल रहे द्वाराहाट के पूर्व विधायक महेश नेगी का दिल्ली जाकर हाल चाल जाना। महेश नेगी दिल्ली के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती हैं। कार्यकर्ताओं ने बताया कि अब उनकी हालत में तेजी से सुधार हो रहा है। उन्होंने उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की। मुलाकात करने वालों में मनोज बिष्ट, कुलदीप बिष्ट, भुवन मठपाल सहित तमाम लोग थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...