नई दिल्ली, जून 4 -- दिल्ली सरकार ने पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल करते हुए गुरुवार रात को 34 IPS अधिकारियों का तत्काल प्रभाव से फेरबदल कर दिया। इस दौरान विशेष गृह सचिव सचिन राणा ने पुलिस स्थापना बोर्ड की सिफारिशों पर उपराज्यपाल की मंजूरी के बाद इस बारे में एक आदेश जारी करते हुए DCP अधिकारियों के विभागों में बदलाव किया। इस बारे में जारी आदेश में उन्होंने बताया कि दिल्ली के माननीय उपराज्यपाल और पुलिस स्थापना बोर्ड की अनुशंसा पर, निम्नलिखित IPS अधिकारियों के स्थानांतरण/पदस्थापन का आदेश तत्काल प्रभाव से दिया जा रहा है। 1. शरद भास्कर दाराडे (IPS:2013 बैच) को DCP पश्चिम से DCP-HQ-III (हेडक्वार्टर 3) भेजा गया है। 2. वी. हरेश्वर स्वामी (IPS:2013 बैच) को DCP/आउटर नॉर्थ से DCP पश्चिम भेजा गया है। 3. जिम्मी चिराम (IPS:2013 बैच) को DCP/HQ-III से DCP/ट्...