दिल्ली, जुलाई 19 -- दिल्ली के जहांगीरपुरी में दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां एक युवक को भीड़ ने चाकुओं से गोदकर मार डाला। इतना ही नहीं, युवक को बचाने गए पुलिस को दो जवान बुरी तरह घायल हो गए हैं। भीड़ इतनी उग्र थी कि वो इरफान की जाने लेने के लिए पुलिसवालों पर भी हमलावर हो गई। इस घटना में पुलिसवाले घायल हुए, जबकि इरफान की जान नहीं बचाई जा सकी।क्या था मामला मामला शनिवार रात का है। रात करीब 8 बजे पुलिस की टीम पैट्रोलिंग कर रही थी। इस दौरान पुलिस की टीम जब जहांगीरपुरी के बी-ब्लॉक इलाके में पहुंची तो देखा कि कुछ लोग इरफान नाम के शख्स को मार रहे हैं। इस दौरान पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और उसे बचाने का प्रयास किया। पुलिसवालों ने भीड़ से युवक को बाहर खींच लिया, लेकिन भीड़ ने पीछा नहीं छोड़ा। पुलिस के कब्जे से खींचकर भीड़ ने एक बार फिर से युवक पर ...