दिल्ली में पारा 40degC, लेकिन महसूस हो रही 53degC वाली गर्मी! अब तक हीटवेव क्यों नहीं घोषित?
नई दिल्ली, जून 30 -- उमस भरे मौसम ने दिल्ली वालों का जीना मुहाल कर रखा है। राजधानी में पारा तो 40 डिग्री के आस-पास दर्ज हो रहा है, लेकिन लोगों को एहसास 53 डिग्री वाली गर्मी का हो रहा है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार राजधानी के सफदरजंग मौसम केंद्र पर अधिकतम तापमान 40.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 3.1 डिग्री अधिक था। हालांकि लोगों को इससे भी ज्यादा परेशान करने वाली बात यह रही कि शाम 5:30 बजे 'फील्स लाइक' (Heat Index) 53.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। यानी शरीर को ऐसा महसूस हुआ मानो तापमान 53degC हो। ऐसे में कई लोगों के मन में सवाल उठा कि जब इतनी भीषण गर्मी महसूस हो रही थी तो आखिर दिल्ली में हीटवेव घोषित क्यों नहीं की गई। इसके साथ ही जानिए इसके पीछे की क्या वजह है और क्या इससे किसी तरह की परेशानी हो सकती है। यह भ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.