नई दिल्ली, फरवरी 4 -- दिल्ली में पानी की किल्लत और टैंकरों के भरोसे रहने वाले लाखों लोगों के लिए एक बड़ी गुड न्यूज है। पिछले एक दशक से सरकारी फाइलों और टेंडर की उलझनों में फंसा 'चंद्रावल वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट' का प्रोजेक्ट अब पटरी पर लौट आया है। इसे दिल्ली की पानी समस्या के लिए गेम चेंजर माना जा रहा है, जो सीधे तौर पर राजधानी की 11% आबादी को राहत देगा।किन इलाकों में होगा फायदा? अगर आप ओल्ड दिल्ली, सिविल लाइंस, करोल बाग, पटेल नगर, राजेंद्र नगर, कमला नगर, मलकागंज या नारायणा जैसे इलाकों में रहते हैं, तो यह खबर आपके लिए ही है। चंद्रावल कमांड एरिया के तहत आने वाले इन इलाकों में रहने वाले करीब 22 लाख लोगों को अब 24 घंटे सातों दिन पानी की सप्लाई मिलेगी। इसका मकसद सिर्फ पानी देना नहीं, बल्कि सही प्रेशर के साथ घर-घर तक पानी पहुंचाना है। यह भी पढ़ें...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.