नई दिल्ली, फरवरी 5 -- नई दिल्ली प्रमुख संवाददाता मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता गुरुवार को 12वीं अंतरराष्ट्रीय प्लास्टइंडिया 2026 प्लास्टिक प्रदर्शनी, सम्मेलन और कन्वेंशन में शामिल हुईं। मुख्यमंत्री ने यहां बताया कि दिल्ली में 5,000 नए स्टार्टअप्स स्थापित करने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने कहा कि 'ईज ऑफ डूइंग बिज़नेस' को और बेहतर बनाने के लिए नीतियों को सरल किया जा रहा है। प्लास्टिक वेस्ट दिल्ली को स्वच्छ और हरित बनाने में बड़ी चुनौती है और इसके समाधान के लिए रीसाइक्लिंग व वेस्ट मैनेजमेंट की आधुनिक तकनीकों पर मिलकर काम करने की आवश्यकता है। भारत मंडपम में आयोजित इस सम्मेलन में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दिल्ली को वैश्विक शहर और मजबूत व्यापारिक केंद्र के रूप में विकसित करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार उद्योग और उद्यमिता को सशक्त बना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.