नई दिल्ली, मार्च 2 -- नई दिल्ली। राजधानी में होली के अवसर पर हुड़दंग रोकने के लिए दिल्ली पुलिस ने पुख्ता इंतजाम किए हैं। करीब 9,000 स्थानीय पुलिसकर्मियों की पूरी दिल्ली में अलग-अलग जगहों पर तैनाती रहेगी। इसके अलावा पिकेट चेकिंग से लेकर मोटरसाइकिल से संवेदनशील स्थानों पर गश्त भी की जाएगी। पांच सौ जगहों पर पिकेट लगाकर चेकिंग होगी। कई जगहों पर पिकेट चेकिंग पुलिस के सभी जिलों में करीब 500 से अधिक जगहों पर पिकेट लगाकर चेकिंग की जाएगी और कुछ सीमावर्ती इलाकों में नाकेबंदी भी की जाएगी। वहीं, करीब 1,300 मोटरसाइकिल टीम को तैनात किया जाएगा। शरारती तत्वों पर नजर रखने के लिए पीसीआर और स्थानीय पुलिस के जवान विभिन्न सड़कों पर तैनात रहेंगे, ताकि नियमों की अनदेखी करने वालों को रोका जा सके। किसी के साथ जबरदस्ती न करें दिल्ली पुलिस ने लोगों से अपील की है कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.