नई दिल्ली, फरवरी 24 -- लोक निर्माण विभाग मंत्री प्रवेश साहिब सिंह ने पहले ग्रीन वेस्ट प्रोसेसिंग प्लांट का किया उद्घाटन नई दिल्ली प्रमुख संवाददाता वैज्ञानिक कचरा प्रबंधन और सार्वजनिक स्थानों को स्वच्छ बनाने की दिशा में दिल्ली सरकार ने महत्वपूर्ण कदम उठाया है। लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के मंत्री प्रवेश साहिब सिंह ने मंगलवार को राजधानी के पहले ग्रीन वेस्ट प्रोसेसिंग प्लांट (हरित अपशिष्ट प्रसंस्करण संयंत्र) का उद्घाटन किया। पीडब्ल्यूडी द्वारा दिल्ली में विकसित किए गये इस प्लांट में सड़कों के किनारे उत्पन्न होने वाले बागवानी (हॉर्टिकल्चर) कचरे को प्रोसेस कर खाद में बदला जाएगा और उसे दोबारा हरित कार्यों में उपयोग किया जाएगा। इस अवसर पर मंत्री प्रवेश वर्मा ने कहा कि दिल्ली में विभिन्न आरडब्ल्यूए, स्कूलों और स्थानीय निवासियों द्वारा लंबे स...