नई दिल्ली, दिसम्बर 17 -- दिल्ली में पलूशन के बीच स्वास्थ्य मंत्रालय की रिपोर्ट डरा रही है। मंगलवार को एक लिखित जवाब में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने 2023 से 2025 के बीच के डेटा को साझा किया है। दिल्ली में ओरल कैंसर (मुंह के कैंसर) के मामलों में साल-दर-साल सबसे तेजी से बढ़ोतरी दर्ज की गई है, जो 5.1% बढ़ी है। वहीं, फेफड़ों के कैंसर के रिपोर्ट किए गए मामलों में भी 4.9% की वृद्धि हुई है। महिलाओं में फेफड़ों के कैंसर के मामलों में सबसे अधिक वृद्धि देखी गई। यह 6.5% बढ़कर 2025 में 686 मामले हो गए, जो 2024 में 644 और 2023 में 604 थे। पुरुषों में ओरल कैंसर के मामलों में सबसे बड़ी बढ़ोतरी दर्ज की गई। यह 5.8% बढ़कर 2025 में 2,717 मामले हो गए, जबकि 2024 में 2,569 और 2023 में 2,429 मामले थे। संख्या के हिसाब से देखें तो राजधानी दिल्ली में स्तन कैंसर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.