नई दिल्ली, दिसम्बर 23 -- दिल्ली में पलूशन पर काबू पाने को लेकर कवायद जारी है। इसको लेकर दिल्ली सरकार की ओर से कई कदम उठाए गए हैं। इस बीच वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (CAQM) ने एक कड़ा रुख अपनाया है। आयोग ने दिल्ली के 300 किलोमीटर के दायरे में आने वाले 6 प्रमुख कोयला आधारित थर्मल पावर प्लांटों को 'कारण बताओ नोटिस' जारी किया है। इन प्लांटों पर पराली से बनी बायोमास गोलियों (पेलेट्स या ब्रिकेट्स) के इस्तेमाल से जुड़े नियमों का पालन नहीं करने का आरोप लगाया गया है। बता दें कि थर्मल पावर प्लांट फसल अवशेष उपयोग नियम, 2023 के तहत इन पावर प्लांटों को कोयले के साथ कम से कम 5 फीसदी बायोमास का मिश्रण करना अनिवार्य है ताकि पलूशन में कमी आ सके। यह कार्रवाई विद्युत मंत्रालय की ओर से मुहैया कराए गए डेटा के आधार पर वित्त वर्ष 2024-25 के लिए अनुपालन स्थिति की ...