नई दिल्ली, जुलाई 4 -- दिल्ली के रणहोला इलाके से हत्या और आत्महत्या का एक दुखद मामला सामने आया है, जहां पर एक शख्स ने पहले तो धोखा देने के शक में बैटरी से पीट-पीटकर अपनी पत्नी की हत्या कर दी, फिर इसके बाद खुद भी जहर खाकर जान दे दी। मृतक दंपति की पहचान 28 वर्षीय विनय और उसकी पत्नी 24 वर्षीय निशा के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि विनय को अपनी पत्नी के चरित्र पर शक था और वह उस पर किसी शख्स के साथ लगातार फोन पर बातें करने का आरोप लगाता था। वारदात वाले दिन भी इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ, जिसके बाद उसने बैटरी से पीट-पीटकर उसने महिला की जान ले ली और फिर खुद भी खुदकुशी कर ली। मामले की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि यह घटना 2 जुलाई को उस वक्त सामने आई थी, जब पुलिस को बाहरी दिल्ली के तिलंगपुर कोटला गांव में हत्या की कोशिश के बारे म...