नई दिल्ली, जनवरी 7 -- पुरानी दिल्ली के तुर्कमान गेट इलाके में अवैध निर्माण के खिलाफ हुए बुलडोजर ऐक्शन के दौरान जमकर बवाल हुआ। पुलिस की टीम पर उपद्रवियों ने पत्थरबाजी की। इस घटना में पांच पुलिसकर्मी घायल हुए थे। अब पुलिस ने पत्थरबाजों के खिलाफ एक्शन किया है। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ FIR दर्ज कर ली है। पुलिस ने 10 लोगों को हिरासत में भी लिया है।संदिग्धों की पहचान कर रही पुलिस दिल्ली पुलिस CCTV फुटेज और बॉडी कैमरा रिकॉर्डिंग की मदद से पत्थर फेंकने वालों की पहचान कर रही है। FIR फिलहाल अज्ञात लोगों के खिलाफ है, हालांकि पुलिस ने चार से पांच संदिग्धों की पहचान कर ली है। FIR दंगा, सरकारी कर्मचारी पर हमला और सरकारी कर्मचारी को ड्यूटी करने से रोकने से जुड़ी धाराओं के तहत दर्ज की गई है। दस लोगों को हिरासत में लिया गया है और आगे की जांच जारी है...