रजनीश पांडे, जून 11 -- उत्तर-पूर्वी दिल्ली के सीलमपुर के गौतमपुरी में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आई है। यहां एक शख्स ने अपनी 35 वर्षीय पत्नी की सिर पर ताबड़तोड़ हथौड़ा मारकर कर बेरहमी से हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मृतका की पहचान 35 वर्षीय राजदा के रूप में की है। वारदात के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया। साथ ही आरोपी पति को भी गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान 36 वर्षीय दाउद ईशाक खान के रूप में हुई है। उसके पास से हत्या में इस्तेमाल किया गया एक छोटा हथौड़ा भी बरामद कर लिया गया है। आरोपी ने महिला को धोखा देकर दूसरी शादी की थी, इसी वजह से दोनों के बीच विवाद हो रहे थे। पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार राजदा की शादी इसी साल 14 फरवरी य...