पीटीआई, मई 15 -- Delhi Weather Update: गुरुवार को भीषण गर्मी की मार झेलने के बाद दिल्ली के मौसम ने अचानक करवट बदली। दिनभर लू और तपती धूप से जूझने के बाद, रात होते ही तेज हवाओं ने दस्तक दी जिससे लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली। वहीं भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) पहले ही 'येलो अलर्ट' जारी कर शाम या रात के दौरान आंधी-तूफान, बिजली कड़कने और हल्की बूंदाबांदी की चेतावनी दी थी। मौसम विभाग के अनुमान के अनुसार, इस दौरान हवाओं की रफ्तार 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा तक रहने की संभावना जताई गई थी। वहीं मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, दिल्ली में शुक्रवार की सुबह काफी गर्म रही और न्यूनतम तापमान 26.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने सुबह के समय 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली तेज हवाएं, गरज-चमक और बिजली के साथ बहुत हल्की से हल्क...