नई दिल्ली, फरवरी 25 -- दिल्ली के मालवीय नगर में अरुणाचल प्रदेश की 3 महिलाओं के साथ नस्ली दुर्व्यवहार पर सीएम रेखा गुप्ता ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा- मैं जल्द उन बहनों से मिलूंगी। जिन्होंने उनके साथ ऐसा किया है, उन पर कड़ी कार्रवाई होगी। इस मामले में दिल्ली पुलिस ने महिलाओं के साथ अभद्रता करने और आपराधिक धमकी देने वाली महिला रूबी जैन और उसके पति हर्ष को गिरफ्तार कर लिया है।पीड़ित महिलाओं से मिलेंगी सीएम रेखा सीएम रेखा ने घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए एक वीडियो शेयर किया है। उन्होंने कहा- दिल्ली के मालवीय नगर में नॉर्थ ईस्ट की जिन बहनों के साथ दुर्व्यवहार हुआ, मैं जल्द उनसे मिलूंगी। सीएम ने स्पष्ट शब्दों में कहा- देश की राजधानी दिल्ली पर जितना अधिकार अन्य राज्यों से आए लोगों का है, उतना ही हमारे नॉर्थ ईस्ट के भाई-बहनों का भी है। आज देश...