नई दिल्ली, मार्च 23 -- नई दिल्ली, वसं। दिल्ली के विभिन्न स्थानों पर निगम प्राथमिक विद्यालयों का कायाकल्प होगा। इसमें चांदनी चौक, पश्चिमी दिल्ली, दक्षिण दिल्ली, उत्तर पश्चिमी दिल्ली समेत कई स्थानों के निगम स्कूल शामिल हैं। चांदनी चौक में निगम के सात स्कूलों के लिए 20 लाख रुपये की राशि आवंटित की गई है। निगम की शिक्षा समिति के उपाध्यक्ष अमित खरखड़ी ने बताया कि निगम स्कूलों में आधुनिक कंप्यूटर लैब के साथ कई खेल गतिविधियों के लिए सामग्री भी प्रदान की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...