बोकारो, अगस्त 23 -- कुड़मी समाज को अनुसूचित जनजाति (एसटी) सूची में शामिल करने की मांग को लेकर आगामी पांच सितंबर को दिल्ली के जंतर-मंतर मैदान में प्रदर्शन को सफल बनाया जायेगा। नावाडीह प्रखंड से भी समाज के लोग अधिक से अधिक संख्या में दिल्ली पहुंचेंगे। अध्यक्ष सुरेश महतो व सचिव जयलाल महतो सहित झामुमो नेता गौरीशंकर महतो, पूर्व प्रमुख मोहन महतो, मुखिया जयलाल महतो, देवानंद महतो, गणेश महतो, भागीरथ महतो, डेगो महतो, दीपक कुमार, सुंदरलाल महतो, प्रेम कुमार महतो आदि ने कहा कि कुड़मी समाज लंबे समय से अपने अधिकार व एसटी सूची में शामिल करने की मांग को लेकर आंदोलनरत है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...