पीटीआई, मार्च 8 -- राजधानी दिल्ली में नकली iPhone स्पेयर पार्ट्स और एक्सेसरी बेचने वाले एक बड़े रैकेट का पर्दाफाश हुआ है। दिल्ली पुलिस ने इस मामले में पांच दुकानदारों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से करीब 1.6 करोड़ रुपये कीमत के नकली iPhone पार्ट्स और एक्सेसरी बरामद किए हैं। यह कार्रवाई दिल्ली के रोहिणी इलाके में की गई। पुलिस के अनुसार, 6 मार्च को सूचना मिली थी कि रोहिणी सेक्टर-3 के एक मॉल और बाजार में कुछ दुकानों पर iPhone के नकली स्पेयर पार्ट्स और एक्सेसरी को असली बताकर बेचा जा रहा है। सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम ने इन दुकानों पर छापेमारी की। इस दौरान कंपनी Apple के एक अधिकृत प्रतिनिधि को भी मौके पर बुलाया गया, जिन्होंने बरामद सामान की जांच की। यह भी पढ़ें- तरुण के हत्यारे दरिंदों के घर दबंग CM रेखा गुप्ता का बुलडोजर...