दिल्ली में धूल भरी हवाओं के साथ बौछारें पड़ने के आसार
नई दिल्ली, मई 2 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। दिल्ली के मौसम में रविवार से बदलाव देखने को मिलेगा। दिल्ली में धूल भरी हवाओं के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। मौसम विभाग ने अगले दो दिन के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। दिल्ली के ज्यादातर हिस्सों में शनिवार सुबह से ही तेज धूप रही जो दिन चढ़ने के साथ और तीखी हो गई। दोपहर के समय कड़ी धूप रही। हालांकि, पिछले दिनों हुई बारिश और ओलावृष्टि के चलते हवा में नमी अभी भी बनी हुई है। इससे अधिकतम तापमान में बहुत तेज इजाफा नहीं हुआ। दिल्ली की मानक वेधशाला सफदरजंग में दिन का अधिकतम तापमान 38.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। यह सामान्य से 0.7 डिग्री सेल्सियस कम है। न्यूनतम तापमान 25.9 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 1.2 डिग्री सेल्सियस ज्यादा है। यहां पर आर्द्रता क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.