दिल्ली में दो नाबालिगों ने की थी शातिर नेपाली बदमाश की हत्या, पकड़े जाने पर पुलिस को बताई वजह
नई दिल्ली, नवम्बर 14 -- दिल्ली के नंद नगरी इलाके में जबरन रुपये छीनने और प्रताड़ना से परेशान होकर दो नाबालिगों ने गुरुवार देर रात एक शातिर बदमाश की चाकू से ताबड़तोड़ वारकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान नेपाली मूल के सोनू कांचा के रूप में हुई है, जिस पर लूट, झपटमारी और जबरन वसूली के 15 आपराधिक मामले दर्ज थे। नंद नगरी पुलिस ने हत्या समेत विभिन्न धाराओं में एफआईआर दर्ज कर शुक्रवार को 16 और 17 वर्षीय दोनों नाबालिग आरोपियों को पकड़ लिया है तथा वारदात में इस्तेमाल चाकू भी बरामद कर लिया है। पुलिस के मुताबिक, गुरुवार देर रात करीब 12:30 बजे गगन सिनेमा के पास स्थित एक पार्क की है। पुलिस को सूचना मिली थी कि पार्क में एक युवक खून से लथपथ हालत में पड़ा है और उसके पास शराब की बोतल व गिलास भी मौजूद हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को तुरंत राजीव गांधी अस्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.