अररिया, अगस्त 6 -- फारबिसगंज, एक संवाददाता। देशव्यापी गौ सम्मान आह्वान अभियान के तहत राजधानी दिल्ली में आयोजित दो दिवसीय बैठक में शामिल होने के लिए फारबिसगंज से दर्जनों गौ भक्त बुधवार की देर संध्या सीमांचल एक्सप्रेस से दिल्ली के लिए रवाना हुए। प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व बजरंग दल के पूर्व जिला संयोजक एवं गौ सम्मान आह्वान अभियान के जिला प्रभारी मनोज सोनी ने किया।

अभियान के उद्देश्य रवाना होने से पूर्व मनोज सोनी ने बताया कि अभियान का उद्देश्य गौ माता को राष्ट्रीय माता का दर्जा दिलाना, पूरे देश में गौ हत्या पर पूर्ण प्रतिबंध लगाना तथा गौवंश के संरक्षण, पालन-पोषण और देखरेख के लिए विशेष कानून एवं मंत्रालय का गठन सुनिश्चित करना है। उन्होंने कहा कि देशभर के साधु-संतों के आह्वान पर गौ सम्मान के समर्थन में हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। अभियान के पहले ...