नई दिल्ली, जनवरी 28 -- दिल्ली में पश्चिमी विक्षोभ के कारण मंगलवार को कई स्थानों पर बारिश हुई। कुछ जगहों से ओले गिरने की भी खबरें आईं। बारिश और ओला गिरने के बाद गलन बढ़ने से अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। सफदरजंग में बुधवार को अधिकतम तापमान 16.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो सामान्य से 5.2 डिग्री सेल्सियस कम है। मौसम विभाग ने 30 जनवरी की रात से एक और पश्चिमी विक्षोभ के पहाड़ों पर दस्तक देने की संभावना जताई है। इस पश्चिमी विक्षोभ के कारण दिल्ली के साथ ही एनसीआर में भी मौसम बदल जाएगा।कल चलेंगी सर्द हवाएं मौसम विभाग ने 29 जनवरी यानी गुरुवार को दिल्ली के साथ ही एनसीआर में सुबह के वक्त हल्का से मध्यम कोहरा छाने की संभावना जताई है। दिन में आंशिक रूप से बादल नजर आ सकते हैं। दिल्ली में गुरुवार को सर्द हवाएं भी चलेंगी। हवा की स्पीड 1...