नई दिल्ली, जुलाई 31 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। राजधानी की सीमा में दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर वाहनों की गति सीमा कम कर दी गई है। अब कार अधिकतम 70 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से दौड़ सकेगी। वहीं ट्रक, बस समेत सभी भारी वाहनों के लिए गति सीमा 60 किलोमीटर प्रति घंटा सीमित कर दी गई है। दुर्घटना की आशंका को कम करने के लिए यह निर्णय लिया गया है। एक्सप्रेसवे पर लगे स्पीड रडार में नई गति सीमा को अपडेट कर दिया गया है। अब पुरानी गति सीमा पर वाहन दौड़े तो चालान कट जाएगा। एक्सप्रेसवे पर दिल्ली की सीमा में दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे अक्षरधाम मंदिर से शुरू होकर लोनी बॉर्डर तक 14.75 किलोमीटर लंबा है। यह भी पढ़ें- राजधानी में दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर घटी वाहनों की गति सीमा इसी वर्ष 14 अप्रैल को प्रधानमंत्री ने इसका लोकार्पण किया था। तब र...