नई दिल्ली, मार्च 9 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। राजधानी में सोमवार को सप्ताह के पहले दिन लोगों को भारी ट्रैफिक जाम का सामना करना पड़ा। सुबह से ही कई प्रमुख सड़कों पर लंबा जाम लग गया, जिससे बड़ी संख्या में लोग समय पर कार्यालय नहीं पहुंच सके। दिन चढ़ने के साथ ही यातायात व्यवस्था और बिगड़ती चली गई और शाम तक कई इलाकों में वाहनों की लंबी कतारें देखी गईं। नांगलोई-नजफगढ़ रोड पर एक बस से जुड़े हादसे के कारण यातायात प्रभावित रहा, जिसके चलते पुलिस को तुरंत डायवर्जन लागू करना पड़ा। सुबह कालिंदी कुंज रोड पर वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं। दक्षिण-पश्चिमी दिल्ली में करिअप्पा मार्ग पर भी जाम की स्थिति बनी रही। नंगल राया फ्लाईओवर से दिल्ली कैंट की ओर जाने वाले वाहन करीब एक घंटे तक जाम में फंसे रहे। वहीं महिपालपुर से गुरुग्राम जाने वाला मार्ग भी बुरी त...