नई दिल्ली, सितम्बर 13 -- दिल्ली के करावल नगर इलाके में हाल ही में दिनदहाड़े हुई गोलीबारी की वारदात में 30 साल के एक शख्स की गोली लगने से मौत हो गई, साथ ही एक अन्य शख्स घायल भी हो गया। मामले की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि कुछ दिन पहले आरोपियों का पीड़ितों से झगड़ा हुआ था, उसी का बदला लेने के लिए उन्होंने इस वारदात को अंजाम दिया। मृतक की पहचान रोहित यादव के रूप में हुई है, जबकि घायल युवक का नाम विशाल मावी है। पुलिस के अनुसार गोलीबारी की घटना शुक्रवार शाम करावल नगर थाना क्षेत्र के कमल विहार स्थित नानक डेयरी के पास हुई। मामले की जानकारी मिलने के बाद जब एक टीम मौके पर पहुंची तो उन्होंने पीड़ित को गोली लगने की वजह से घायल अवस्था में जमीन पर गिरा हुआ पाया। बाद में उसकी मौत हो गई। बाद में अधिकारियों ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.