नई दिल्ली, जून 11 -- दिल्ली के सराय रोहिल्ला इलाके में बुधवार दोपहर दिनदहाड़े डेढ़ करोड़ रुपए की लूट की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। बाइक सवार दो बदमाशों ने पिस्टल के बल पर एक रियल एस्टेट फर्म के कैशियर से नकदी से भरा बैग लूट लिया और फरार हो गए। मामले की जांच में जिला पुलिस के साथ क्राइम ब्रांच, स्पेशल स्टाफ और एएटीएस की टीमें जुटी हैं।चांदनी चौक ले जाई जा रही थी रकम पुलिस के अनुसार, नितिन और करण पश्चिम विहार स्थित एक रियल एस्टेट फर्म में कैशियर हैं। फर्म मालिक निशांत ने दोनों को डेढ़ करोड़ रुपये से भरा बैग देकर कूचा घासीराम स्थित एक फर्म तक पहुंचाने का निर्देश दिया था। दोनों स्कूटी से पश्चिम विहार से रवाना हुए थे। घटना के बाद पीड़ितों ने पुलिस और फर्म मालिक को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों कर्मचारियों से अलग-अलग पूछताछ की और घट...